Bhagalpur News: आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया गया गोदभराई दिवस
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण, सुरक्षित मातृत्व और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार, स्वच्छता तथा समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से संतुलित भोजन, आयरन की गोलियां लेने तथा संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लाभुक महिलाओं को फल एवं अन्य पोषण सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.