भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शनिवार को अस्पताल प्रबंधक व सभी स्वास्थ्य प्रबंधकों की बैठक उपाधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। उपाधीक्षक ने सभी प्रबंधकों को अस्पताल में मरीजों के इलाज में लगाए गए संसाधनों की निगरानी करने का निर्देश दिया। वहीं गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की बात कही गई। उपाधीक्षक ने अस्पताल की बेहतर व्यवस्था को कैसे संचालित किया जाए इसको लेकर विचार विमर्श किया। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया उपाधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी मिलकर टीम वर्क से कार्य करें। मरीजों को इलाज के दौरान परेशान नहीं होना पड़े। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश वार्ड में साफ सफा...