Bhagalpur News: अष्ट्याम से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के ईशीपुर स्थित शीतला माता स्थान में चल रहे 72 घंटे के अष्टयाम से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। गांव से बाहर बागीचे में स्थित शीतला माता स्थान में हो रहे कीर्तन में बिहार झारखंड एवं पश्चिम बंगाल की भी कीर्तन मंडली कीर्तन गा रही है।जिसका आनंद ग्रामीण महिला पुरुषों के अलावा दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालु भी ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम कराया जा रहा है। जिसके मुख्य यजमान अरविंद साह सपत्नीक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.