भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को लेकर नवगछिया पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब सेवन के आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस ने 275.5 लीटर देसी शराब और एक देसी मास्केट बरामद किया है। इसके अलावा शराब तस्करी में इस्तेमाल तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। नवगछिया एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सात नवंबर को ढोलबज्जा थाना पुलिस भटगामा पंचायत भवन चौक के समीप वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सूरज कुमार के पास...