Bhagalpur News: अवैध वसूली पर रोक को बदले जाएंगे सभी थानों के चालक
भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। थानों की अवैध वसूली में मुख्य किरदार बनकर सामने आए चालकों को बदला जाएगा। वर्तमान स्थिति की बात करें तो जिले के थानों में 25-30 प्रतिशत निजी वाहन चलाए जा रहे हैं जिनमें निजी चालक कार्यरत हैं। जिले के सभी थानों कार्यरत सरकारी व निजी चालकों को इधर से उधर किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में थाना के सरकारी व निजी वाहन के चालकों को बदलकर उनके अवैध वसूली के कनेक्शन को खत्म करने की कोशिश होगी। पिछले कुछ वर्षों में थानों के कई निजी वाहन चालकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अवैध वसूली व धंधे में संलिप्तता की वजह से थाने के निजी चालक की हत्या हो चुकी है। जेल भेजे गए हैं और कई को हटाया जा चुका है। जिले में कहलगांव, घोघा, पीरपैंती, सबौर, जीरोमाइल, जगदीशपुर, लोदीपुर, सजौर, कजरैली, हबीबपुर, तिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.