भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ने श्रावणी मेला के अवसर पर कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में अवैध रूप से रूपांतरित डबल डेकर वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यह निर्णय चार जुलाई को देवघर (झारखंड) में आयोजित अंतरराज्यीय बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में लिया गया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि श्रावणी मेला के दौरान जिला क्षेत्र में किसी भी अवैध रूप से रूपांतरित डबल डेकर वाहन का परिचालन नहीं किया जाएगा। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए डीटीओ तथा तीनों एसडीओ को निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कांवरियों की सुरक्षा के लिए डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर रोक साथ ही, एसएसपी एवं नवगछिया एसपी को भी आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के ...