भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट जिले के अलौली प्रखंड कार्यालय में मंगलवार की शाम तीन बजे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी भाई तथा अकाउंटेंट शहीद अकरम 45 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी मो. वसीम के नेतृत्व में की गई। मिली जानकारी के अनुसार अलौली प्रखंड के भिखारी घाट गांव निवासी वेंडर विपीन कुमार से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी की टीम द्वारा जाल बिछाया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अलौली प्रखंड के मनरेगा पीओ व एकाउंटेंट 45 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार पूर्व निर्धारित...