Bhagalpur News: अलायंस क्लब ने किया गो सेवा, मनाया दीपावली मिलन समारोह
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अलायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी की ओर से शनिवार को गोशाला में गो सेवा की गई। क्लब के सदस्यों ने गायों को फल और हरी सब्जियां खिलाईं। इसके बाद क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा कि समारोह का माहौल दीपों की रोशनी, खुशियों और आपसी प्रेम-सौहार्द से सराबोर रहा। मौके पर संजय टेकरीवाल, महेश सिंघानिया, निशा सिंघानिया, नीलम डालमिया, खुशबू बांकिया, रेखा सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, रणजीत बांकिया, शिवम झुनझुनवाला, प्रिया झुनझुनवाला आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.