भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। खड़िया पिपरा हॉल्ट के समीप फोरलेन पर हाईवा की ठोकर से पिकअप वैन का चालक सुरेन्द्र राय व खलासी अजीत राय (दलसिंहसराय निवासी) घायल हो गए। दोनों वैन से सब्जी अनलोड कर दलसिंहसराय लौट रहे थे। वहीं, कटपुलवा के पास चारपहिया वाहन की ठोकर से टेम्पो पलट गया। इसमें सवार रसीदपुर निवासी सोनू कुमार शर्मा घायल हो गए। सुल्तानगंज सीएचसी में दोनों घायलों का इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: पूर्व विवाद को ले मारपीट में दो लोग जख्मी, एक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...