Bhagalpur News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन बाइक दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान अंतिचक निवासी कैलाश पासवान, कल्याणचक भुसका निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह और धनौरा निवासी अरविंद दास के रूप में हुई है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। गंभीर रूप से घायल कैलाश पासवान और अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.