भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। सोमवार की देर रात विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में खरीक पुलिस ने अलग-अलग मामले में छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में खरीक के उस्मानपुर निवासी वासुदेव मंडल, तुलसीपुर निवासी अनिरूद्ध साह, शिवशंकर साह, नागरटोला निवासी दिलीप शर्मा, उमेश शर्मा एवं दादपुर निवासी महेश्वर पंडित शामिल हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके कारण सभी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बड़हिया में सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...