भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के दो विभिन्न गांवों से पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी बलराम चौधरी (नयागांव) तथा अरविंद कुमार सिंह, सदानंद सिंह और पंजाबी मंडल (इंग्लिश खानपुर) हैं। इनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...