Bhagalpur News: अर्नब चक्रवात: दिन भर छाए रहे घने बादल, शाम में तेज बारिश
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवातीय सिस्टम अर्नब का असर भागलपुर समेत पूरे पूर्व बिहार, कोसी व संथाल परगना पर दिखाई दे रहा है। गुरुवार को दिनभर भागलपुर और आसपास के इलाके में आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन में अधिकांश समय धूप नहीं निकली। गुरुवार तड़के सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। लेकिन शाम में करीब 6 बजे के बाद भागलपुर शहर में तेज बारिश हुई। चक्रवात के असर से 30 अक्टूबर तक तेज हवा व बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यह चक्रवातीय असर इस समय आंध्रप्रदेश व उड़ीसा से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है, जो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल होकर तिब्बत की तरफ निकल जाएगा। यह भी पढ़ें- Nawada News: अर्नब चक्रवात : मौसम में बदलाव, दिनभर बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.