भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: नरपतगंज (अररिया) से नंदकिशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बसमतिया निवासी ओम प्रकाश यादव पिता केवल यादव बताया जाता है। गिरफ्तार ओम प्रकाश यादव पर एनडीपीएस एक्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज था। गिरफ्तार आरोपी पर बसमतिया थाना नरपतगंज थाना सहित विभिन्न थाना में 08 से अधिक आर्म्स एक्ट शराब बरामद गांजा बरामदगी के अलावा विभिन्न धाराओं में अपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से था फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...