भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। श्रीनगर पुलिस ने उफरैल के समीप जांच के दौरान एक ट्रक से 28 भैंस बरामद की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मवेशियों को ट्रक में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। मामले में पशुओं की अवैध तस्करी और क्रूरता पूर्वक परिवहन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस शाम में रानीबाड़ी से उफरैल की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सफेद-पीले रंग का ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 50जीए 0109 पुलिस वाहन के बगल से तेजी से निकला। ट्रक से मवेशियों के कराहने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद बेलदारी टोला रानीबाड़ी के पास ट्रक को पकड़ लि...