Bhagalpur News: अररिया :53 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला सहित दो गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: जोकीहाट(एस)। महलगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उदा गांव के वार्ड संख्या 6 में दो लोगों के घरों मे छापेमारी कर कुल मिलाकर 53 लीटर देशी शराब बरामद किया। इसके साथ पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला आरोपी कविता देवी व प्रसाद मांझी को पुलिस पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान कविता देवी के पास से 10 लीटर व प्रसाद मांझी को 43 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानेदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उदा गांव के वार्ड संख्या 6 में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 53 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.