भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: रानीगंज (अररिया) से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट बौसीं थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर नहर के समीप छापेमारी कर 5.08 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के बसेठी वार्ड संख्या छह निवासी मो. इश्तियाक (35) के रूप में हुई है। बौसीं पुलिस ने उसके पास से स्मैक के अलावा एक डिजिटल वजन मशीन और मोबाइल बरामद किया गया है। बौंसी थाना के दारोगा सुदर्शन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक लेकर बसेठी से दुर्गापुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर मजिस्ट्रेट सह बीपीआरओ रानीगंज प्रियंका कुमारी की मौजूदगी में टीम ने दुर्गापुर नहर के पास करीब 8:20 बजे घेराबंदी की। इसी दौरान संदेह के आधार पर इश्तियाक को...