Bhagalpur News: अररिया : 28 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी बहाली
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक और सुनहरा अवसर है। जिला नियोजन कार्यालय अररिया में 28 सितंबर सोमवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस जॉब कैंप के माध्यम से बेंगलुरु, कर्नाटक की कंपनी आइजट्री सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। जॉब कैंप में कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा आयरनर , डिलीवरी ड्राइवर और हेल्पर के कुल 50 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : 26 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.