Bhagalpur News: अररिया : सड़क पर गिरकर घायल हुई महिला, एसएसबी कराया प्राथमिक उपचार
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट बथनाहा। 56वीं वाहिनी एसएसबी के मुख्य द्वार के सामने सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद एसएसबी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को वाहिनी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सा अधिकारियों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। जानकारी के अनुसार बीरपुर रोड की ओर से बथनाहा चौक जा रही महिला की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इसके बाद एसएसबी कर्मियों ने तत्काल उसे वाहिनी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला की पहचान अररिया जिले के नवाबगंज निवासी किरण देवी (34) के रूप में हुई। बाद में उसे सरकारी एंबुलेंस से आगे के इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, फारबिसगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.