भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा सड़क निर्माण को लेकर परेशान ग्रामीणों ने सिकटी विधायक को सौंपा ज्ञापनविधायक ने आवश्यक कार्रवाई का दिया भरोसाकुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिसिकटी प्रखड के खोरागाछ पंचायत के ओलाबाड़ी वार्ड संख्या 15 के एक दर्जन से अधिक लोगों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के आवास पर मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीण प्रमोद सिंह, कार्तिक सिंह, अनोज सिंह, शिव नाथ सिंह, जितेन्द्र सिंह, हरिहर प्रसाद सिंह, संजय सिंह, गयानन्द सिंह, मयानन्द सिंह आदि ग्रामीण ने विधायक को बताया कि सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। खासकर बारिश के मौसम में साइकिल, बाइक, ऑटो, चारपहिया वाहन की बात तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। खासक...