Bhagalpur News: अररिया : स्वाध्याय से बढ़ता है ज्ञान, आत्मचिंतन से होता है आत्मकल्याण
भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट फारबिसगंज। स्थानीय तेरापंथ भवन में बुधवार को पर्युषण महापर्व का दूसरा दिन स्वाध्याय दिवस के रूप में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में उपासकद्वय ने स्वाध्याय के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को आत्मचिंतन एवं आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उपासकद्वय ने कहा कि पर्युषण महापर्व आत्मावलोकन एवं आत्मचिंतन का पर्व है। यह भौतिक चकाचौंध से अलग होकर व्यक्ति को अपनी आत्मा में रमण करने तथा स्वयं को जानने-समझने का अवसर प्रदान करता है। पर्युषण पर्व के दूसरे दिन स्वाध्याय दिवस मनाने का उद्देश्य भी यही है कि व्यक्ति खाद्य संयम के साथ धार्मिक साहित्य का अध्ययन एवं मनन करते हुए अपनी आत्मा के कल्याण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.