भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शाद अहमद के कार्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर पार्टी को सकारात्मक परिणाम की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा कोशी स्नातक क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल को एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज कुमार जायसवाल को उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई ए...