भागलपुर, नवम्बर 21 -- Bhagalpur News: जोगबनी (अररिया) से बरुण मिश्रा की रिपोर्ट देवउठनी एकादशी एवं श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी स्थित श्याम मंदिर में शुक्रवार के देर संध्या भव्य भजन संध्या एवं महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भजन संध्या में मन्नत शर्मा, रामजी त्रिपाठी एवं कुंदन अकेला ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुमित अग्रवाल, लंकेश तिवारी, अमन गर्ग, कुंदन पोद्दार एवं सुरेश तापड़िया , मिथिलेश राय सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Araria News: जोगबनी के श्याम...