भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट कुर्साकांटा। कुर्साकांटा पंचायत के मरातीपुर वार्ड संख्या 06 में मंगलवार देर रात आग लगने से सात परिवार के सात घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी में नगदी 25 हजार सहित पटसन, अनाज, बर्तन, कपड़ा, आवश्यक कागजात सहित करीब 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीण और दमकल के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। अग्निपीड़ित परिवारों में वासुदेव मंडल, उनका बेटा अरुण कुमार मंडल, अमित मंडल, अनिल मंडल, अरविंद मंडल, सरविंद मंडल और बिजलू मंडल के बेटा अशोक मंडल शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वे लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात्रि आग लगने पर हो हंगामा होने पर उनलोगों की नीद खुल...