Bhagalpur News: अररिया : विद्यालय में कुर्सी पर बैठे शिक्षक व टेबल पर रखे शराब का वीडियो वायरल
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: रानीगंज (अररिया) से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट रानीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय शिवनगर डहरिया में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गयी, जब विद्यालय परिसर में एक शिक्षक की टेबल पर शराब की बोतल मिलने का मामला सामने आया। स्कूल में शराब मिलने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। वीडियो में विद्यालय के एक शिक्षक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके सामने टेबल पर शराब की बोतल रखी हुई नजर आ रही है। बताया गया कि विद्यालय में शराब मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और शिक्षा मंदिर में शराब मिलने को लेकर जमकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : विद्यालय मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.