भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: भरगामा, अररिया से प्रभात किरण की रिपोर्ट भरगामा। भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पूरब पंचायत अन्तर्गत वाड संख्या एक स्थित नवलगंज मैनपुर गांव में बुधवार की सुबह रास्ते की जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गयी । आरोप है कि इस इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो घरों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया । घर बचाने के प्रयास में गृह स्वामी व उसके पत्नी और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल 50 वर्षीय विलट मुखिया उसकी 45 वर्षीय पत्नी रंजन देवी व उसका भतीजा मिथिलेश मुखिया पिता बेचन मुखिया को परिजनो की मदद से भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया । जहा चिकित्सको द्वारा सभी का उपचार किया गया । रंजन देवी को सर पर विपक्षियों ने प्रहार कर जख्मी कर दिया है । घटना को लेकर विलास मुखिया ने...