भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच जोगबनी शाखा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लायंस क्लब फारबिसगंज की और से मेडिकल सहयोग दिया गया । शिविर में लायंस से आए जय कुमारअग्रवाल , हरीश गोयल , डॉ शंभू कुमार सक्रिय दिखे । इसमें कुल 45 यूनिट रक्तदान हुआ । इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित कुमार अग्रवाल , सचिव विकास गोयल , कोषाध्यक्ष योगेश तापड़िया सहित मंच के सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित थे । इस मौके पर मारवाड़ी समाज के प्रबुद्धजन भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आयोजक मंच का हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...