Bhagalpur News: अररिया : मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी समीला खातुन ने भूमि विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज केस में मो. रजी अहमद, शफीक अहमद, बुद्धन अली उर्फ नजाम, सुबेरा खातुन सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना बीते दस अगस्त की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि घटना तिथि को उक्त लोगों ने भूमि विवाद को लेकर उनके आंगन आकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया। बचाने आये स्वजनों के साथ भी मारपीट की। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.