Bhagalpur News: अररिया : मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट नरपतगंज । नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर के बालुआही धार के समीप एसएसबी और फुलकाहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर 52 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की। मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार होने में सफल रहा। बरामद गांजा को जब्त कर फुलकाहा थाना लाया गया। जहां आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामद गांजा के मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके से फरार तस्कर की पहचान करने के लिए पुलिस जांच-कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.