Bhagalpur News: अररिया : भैंसे के हमले में घायल मजदूर की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरटी मोहन पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित तार टोला में भैंसे के हमले में गंभीर रूप से घायल मजदूर धीरेंद्र ऋषिदेव (60 वर्ष) की मंगलवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 20 अक्टूबर को घायल हुआ था। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते मृतक के घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। पत्नी और पांच बच्चों की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र ऋषिदेव पर बीते दिनों एक भैंसे ने हमला कर दिया था, जिसमें उनके माथे पर गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो सका। मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.