भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए करीब 660 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया। इस दौरान एक टेंपो से 15 बंडल और एक गोदाम से आठ बंडल प्लास्टिक बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान संचालक से जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद की स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती, नगर प्रबंधक शशि आनंद, कर संग्रहकर्ता संजय जायसवाल सहित अन्य कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती ने बताया कि सबसे पहले सड़क किनारे टेंपो पर रखे प्लास्टिक कैरी बैग को जब्त किया गया। इसके बाद एक गोदाम के पास छापेमारी कर आठ बंडल प्लास्टिक बरामद किया गया। इस तरह कुल 23 बंडल यानी करीब...