भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा संथाली टोला में शनिवार की सुबह पोखर में डूबने से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढोलबज्जा संथाली टोला निवासी किशन मुर्मू के बेटे बुधराम मुर्मू के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार और मोहल्ले में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि बुधराम मुर्मू शनिवार की सुबह खेत देखने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान पोखर की मेड़ से गुजरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरा। तैरना नहीं आने के कारण वे पानी से बाहर नहीं निकल सके और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में अनुमं...