Bhagalpur News: अररिया : पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी की चाची का निधन, शोक की लहर
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के पूर्व भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी की वयोवृद्ध चाची पार्वती देवी (पति स्व. सुखदेव केशरी) का बुधवार दोपहर केशरी टोला स्थित उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय पार्वती देवी अपने पीछे तीन पुत्र संतोष केशरी, कुशमाहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बलराम केशरी एवं गोपाल केशरी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। लोगों ने दिवंगत के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में राम कुमार केशरी, संजय केशरी, पिंटू केशरी, मोती लाल शर्मा, मनसुख के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.