Bhagalpur News: अररिया : पटाखे से निकली चिंगारी से पाट में लगी आग, बच्ची झुलसी
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भरगामा (अररिया) से संतोष कुमार की रिपोर्ट भरगामा प्रखंड स्थित सिमरबनी पंचायत के वार्ड तीन में मंगलवार सुबह अगलगी की घटना में तीन वर्षीया मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं 50 से 60 बोझ पाट जलकर खाक हो गये। पटाखे से निकली मामूली सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया। आग से झुलसी बच्ची दीया कुमारी सिमरबनी निवासी सिप्पू कुमार मंडल की बेटी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कुछ बच्चे घर के आसपास पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखे से निकली एक चिंगारी उड़कर घर में रखे सूखे पटवा के बोझ पर जा गिरी। सूखा पटवा होने के कारण आग ने पलक झपकते ही भीषण रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। उस वक्त घर में ही खेल रही तीन वर्षीय मासूम दीया कुमारी आग की चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.