भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना पुलिस ने निर्गत वारंट के मामले में सोनापुर वार्ड संख्या 11 निवासी तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में स्व. टिमाई बैठा के पुत्र छुतहरु बैठा, स्व. टिमाई बैठा के पुत्र मुसहरु बैठा तथा छुतहरु बैठा के पुत्र तबरेज बैठा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...