भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र कुमार की रिपोर्ट सिकटी,एक संवाददातासिकटी थाना क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार सालगोड़ी कचना में रविवार की शाम नहाने के दौरान तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक देपेन्द्र कुमार सालगोड़ी कचना निवासी महगु प्रसाद सिंह का बेटा था। घटना की सूचना पर सिकटी पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अररिया से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के बाद से मृतक के घरों में कोहराम मचा था। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। खासकर मृतक की मां मीरा देवी रह-रहकर बेहोश हो जाती थी। मृतक देपेन्द्र के माता-पिता मजदूर बताये गये हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ देपेन्द्र भी खेलने चला गया था। खेलते-खेलते सभी बच्चे...