भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: रानीगंज अररिया से पवन कुमार की रिपोर्ट रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के खरसायी पंचायत के वार्ड वार्ड संख्या 11 स्थित राजा घाट सायफन में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी अनिल ऋषिदेव, मोजहा निवासी राजेश ऋषिदेव पिता मोहन ऋषिदेव शामिल है। वहीं घायल युवक जयनगर वार्ड तीन निवासी गुलाबचंद ऋषिदेव पिता बंगाली ऋषिदेव है। घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार अनिल ऋषिदेव और गुलाबचंद ऋषिदेव मंगलवार की शाम को मोजहा निवासी राजेश ऋषिदेव के घर मेहमानी आया था । इस बीच मंगलवार की देर रात को एक ही बाइक पर सवार होकर तीनो मोजहा निवासी राजेश ऋषिदेव, जयनगर निवासी गुलाबचंद और अनिल ऋषिदेव अपने किसी रिश्तेदार के घर खरसाय...