Bhagalpur News: अररिया : दस लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल कुमार झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर मेंहदीपुर चौक के निकट 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर मेंहदीपुर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस बल के साथ मेंहदीपुर की ओर प्रस्थान किया। मेंहदीपुर चौक के निकट पहुंचे तो देख की एक व्यक्ति हाथ में झोला लेकर आ रहा है। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह झोला फेंक कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर झोला की तलाशी लेने पर झोला से 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया। गिरफ्तार व्यक्ति मेंहदीपुर वार्ड संख्या 2 निवासी मयानंद सह पिता स्व उगम लाल साह बताया जाता है। थानेदार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.