Bhagalpur News: अररिया : तेज धूप के साथ उमस गर्मी बनी आफत, हर कोई परेशान
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: अररिया से चंदन कुमार की रिपोर्ट जिले में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी आसमान में बादल मंडराने के साथ बारिश होने लगती है तो कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बन जाती है। इस बीच तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को भी दिनभर मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह से लेकर करीब दस बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में मंडराते बादल को देखकर लग रहा था कि जिले में जोरदार बारिश होगी लेकिन इसके बाद मौसम में फिर अपना मिजाज बदल दिया। आसमान से बादल छा गए और धूप खिल गई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ धूप का प्रकोप भी बढ़ते गया, दोपहर होते-होते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। हालांकि रुक-रुक कर हवा चलने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.