Bhagalpur News: अररिया : डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप, सफाई व्यवस्था पर एतराज
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अमरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट गुरुवार को जिला पदाधिकारी विनोद दुहन अधिकारियों की टीम के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों की ड्यूटी और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। कई व्यवस्थाओं की सराहना की, वहीं साफ-सफाई में कमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
अस्पताल की सेवाओं और सुविधाओं का निरीक्षण डीएम सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचे। यहां कतार में खड़े मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद इम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.