भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट रविवार की देर शाम से शुरू बारिश सोमवार अहम सुबह तक जिले के अलग- अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं शहरी इलाकों में कीचड़ व जलजमाव की स्थिति बन गयी। झमाझम बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे। जिले में हुई बारिश से धान और पाट उत्पादक किसानों को काफी फायदा हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। यह भी पढ़ें- Amroha News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत लेकिन शहर के प्रमुख सड़कों के अलावे गली मोहल्ले के विभिन्न सड़कों पर भी जलजमाव हो जाने से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़...