भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाकों का वितरण शुरू हो गया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-20 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-33 में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान आधा दर्जन से अधिक नौनिहालों के बीच नई पोशाकें वितरित की गईं। नई पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व स्थानीय वार्ड पार्षद चांदनी सिंह ने बच्चों को पोशाक प्रदान करते हुए कहा कि बिहार सरकार की जीविका योजना के तहत स्थानीय जीविका दीदियों के सिलाई केंद्रों में इन पोशाकों का निर्माण किया गया है। इस पहल से एक ओर आंगनबाड़ी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोशाक उपलब्ध हो रही है, वहीं दूसरी ओर जीविका से ...