भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र झा की रिपोर्ट नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विशेष योजना के तहत छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बुडको कंपनी द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश गहराने लगा है। लोगों का आरोप है कि जलनिकासी की समस्या दूर करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे नाले से ही अब परेशानी बढ़ने की आशंका है। स्थिति यह है कि मुख्य सड़क से करीब दो से ढाई फीट ऊंचा नाला बना दिए जाने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। हल्की बारिश में भी बाजार की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

नाला निर्माण और जलनिकासी पर सवाल नरपतगंज बाजार मे...