Bhagalpur News: अररिया : घर से अररिया रजिस्ट्री ऑफिस आ रहे 48 वर्षीय दस्तावेज नवीश की गोली मारकर हत्या
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा प्रखंड स्थित कुआड़ी थाना क्षेत्र के प्लस टू उवि पहुंसी चौक के समीप शनिवार की सुबह घर से अररिया रजिस्ट्री ऑफिस आ रहे 48 वर्षीय दस्तावेज नवीश (डीड राइटर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। मृतक दस्तावेज नवीश अमित भगत पहुंसी वार्ड दो निवासी स्व बद्री भगत का बेटा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही कुर्साकांटा और कुआड़ी पुलिस के साथ साथ एसएसबी और एसएएफएल टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के पास से दो खोखा बरामद किया है। वहीं एफएसएल ने सैंपल एकत्र किया। इधर पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के संबंध में प्राप्त जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.