भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट अररिया। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार ने डॉ. ठाकुर संजय कुमार को राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया के नए प्राचार्य का दायित्व सौंपा है। डॉ. संजय ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व प्राचार्य अभिजीत कुमार ने डॉ. ठाकुर संजय कुमार का स्वागत किया। संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी नए प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

पदभार ग्रहण समारोह पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों के साथ शैक्षणिक समीक्षा बैठक की। बैठक में संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, परीक्षा परिणामों म...