Bhagalpur News: अररिया : आज निकलेगी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां पूरी
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: अररिया से परवेज आलम की रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस-2026 एवं 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत बुधवार को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे जिला अतिथि गृह, अररिया से प्रारंभ होगी। यात्रा जिला अतिथि गृह से निकलकर काली मंदिर चौक होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, एनएसएस, माई भारत के स्वयंसेवक, खेल क्लबों एवं युवा संगठनों के सदस्य सहित अन्य संबंधित संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.