Bhagalpur News: अररिया: 325 किलो गांजा बरामदगी मामले के अप्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा पुलिस ने कांड संख्या 120 / 26 एनडीपीएस एक्ट के अप्राथमिक आरोपी को उनके घर डहुआबाड़ी से गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहति कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अप्राथमिक आरोपी संतोष पासवान पिता गनौरी पासवान को डहुआबाड़ी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को अहले सुबह कुर्साकांटा बस स्टैंड के निकट से स्कॉपियो से ले जा रहे 40 लाख रुपए की 325 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने मौके से अंतर जिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार गांजा तस्कर कटिहार जिला के फलका बाजार वार्ड संख्या 11 निवासी मो शमीम बताया जाता है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: गांजा के साथ एक आरोपी भी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.