भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पुलिस ने शुकवार की सुबह सिझुआ गांव में छापेमारी कर अलग अलग कंपनी की अंग्रेजी सहित 311 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि करोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सिझुआ निवासी आशीष कुमार के घर शराब का खेप आया है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर उनके घर पर छापा मारा गया तो 311 बोतल अर्थात् 94.620 लीटर अलग कंपनी की शराब बरामद किया। हालांकि करोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...