Bhagalpur News: अररिया: 19 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार की शाम कविलासा चौक के निकट 19 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर कविलासा होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर कविलासा चौक के निकट पहुंच कर चेकिंग अभियान शुरु किया गया। इस क्रम में एक व्यक्ति को ताराबाड़ी की ओर से झोला लेकर आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति झोला लेकर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर झोला की तलाशी लेने पर अलग अलग गेलन व बोतल से 19 लीट देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार कारोबारी विजय मरिक पिता नंदू जागीर ईटाही वार्ड संख्या 11 का रहने वाला बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.