भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट जिले के युवाओं की आवाज, उनके मुद्दों और विचारों को एक मंच देने के उद्देश्य से आगामी 19 अगस्त को अररिया टाउन हॉल में "यूथ की बात" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन मुख्य रूप से शामिल होंगे। वे अररिया के युवाओं से सीधे रूबरू होंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनसे विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।इसको लेकर शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गयी।आयोजक टीम के असमीज रज़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बने लिस्ट के रूप में उनके साथ पटना विश्वविद्यालय की छात्रा नेत्री सभा आफरीन और जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता का कामायनी स्वामी के साथी जन जागरण शक्ति संगठन की स...